Ranchi: झारखंड में 46 आईपीएस का तबादला किया गया है. वही दो आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. एडीजी रैंक के चार, आईजी रैंक के नौ, डीआईजी रैंक के नौ और एसपी रैंक के 25 अधिकारी का तबादला किया गया है. गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दिया है.
पाकुड़ एसपी प्रभात कुमार को धनबाद एसएसपी बनाया गया है. जबकि धनबाद एसएसपी एच पी जनार्दन को विशेष शाखा भेजा गया है. वही जैप-1 के कमांडेंट राकेश रंजन को चाइबासा एसपी बनाया गया है. चाइबासा एसपी आसुतोष शेखर को पीटीसी पदमा का एसपी बनाया गया है.
एडीजी रेल तदाशा मिश्रा को गृह विभाग का विशेष सचिव, एडीजी अभियान संजय लाठकर को एडीजी रेल, गृह सचिव टी कंदास्वामी को एडीजी अभियान, मुख्यालय आईजी मनोज कौशिक को रांची को जोनल, आईजी अभियान एवी होमकर को रेल आईजी, रांची जोन के आईजी अखिलेश कुमार झा को पुलिस अकादमी हजारीबाग, एडीजी जैप प्रिया दुबे को एडीजी मुख्यालय के साथ प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण का प्रभार, विशेष शाखा के आईजी प्रभात कुमार को जैप आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
माइकल राज को आईजी अभियान, क्रांति गड़ीदेशी को बोकारो जोन का आईजी, नरेंद्र कुमार को आईजी मानवाधिकार, शैलेंद्र कुमार सिंह को आईजी दुमका, आईजी संगठित अपराध सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.
संजीव कुमार को एसीबी डीआईजी, वाई एस रमेश को एससीआरबी डीआईजी, सुरेंद्र कुमार झा को डीआईजी कार्मिक, चौथे मनोज रतन को स्पेशल ब्रांच डीआईजी, संध्या रानी मेहता को डीआईजी बजट, शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल को डीआईजी स्पेशल ब्रांच, नौशाद आलम अंसारी को डीआईजी पलामू, चंदन कुमार झा को डीआईजी सीआईडी, अनुरंजन किस्पोट्टा को डीआईजी कोल्हान बनाया गया है. कुसुम पूनिया को जैप 9 कमांडेंट, पटेल मयूर कन्हैयालाल को आईजी प्रोविजन, किशोर कौशल को जैप 7 का कमांडेंट, मोहम्मद अर्शी को सिमडेगा एसपी, निधि द्विवेदी को पाकुड़ एसपी, पीयूष पांडे को जमशेदपुर एसएसपी, अमन कुमार को गढ़वा एसपी, सादिक अनवर रिजवी को लोहरदगा एसपी, अरविंद कुमार सिंह को एसीबी एसपी, विकास पांडे को एसीबी एसपी, अंजनी अंजन को हजारीबाग एसपी, सिमडेगा एसपी श्री सौरभ को जैप 10 का कमांडेंट, राजकुमार मेहता को जामताड़ा एसपी, शंभू कुमार सिंह को जैप 4 कमांडेंट, अजीत कुमार को रांची सिटी, मुकेश कुमार को गोड्डा एसपी, हरिश बिन जमा को गुमला एसपी, मनीष टोप्पो को खूंटी एसपी, हरविंदर सिंह को बोकारो एसपी, सुमित अग्रवाल को चतरा एसपी, प्रवीन पुष्कर को रांची ग्रामीण एसपी और ऋतिक श्रीवास्तव को धनबाद का सिटी एसपी बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed