Ranchi: रेंज के आईजी अखिलेश कुमार झा गुमला के चन्दाली स्थित एसपी कार्यालय में समीक्षा बैठक किया. बैठक में गुमला एसपी, डीएसपी मुख्यालय, जिले के एसडीपीओ, परिवीक्ष्यमान डीएसपी, अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी उपस्थित थे. आईजी ने जिला के लंबित नक्सल कांड एवं विगत 5 वर्ष से अधिक लंबित सभी कांडों की समीक्षा कर अविलम्ब निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया. समीक्षा के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने, नशीली मादक पदार्थों के तस्करी की रोक थाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने, डायन प्रथा, महिला उत्पीड़न के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया. हत्या, बलात्कार के मामलों में अविलम्ब प्राथमिकी दर्ज करते हुए त्वरित गति से अनुसंधान करने के संबंध में निर्देशित किया गया. माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट, कुर्की, इश्तेहार का निष्पादन की समीक्षा की गई तथा अविलम्ब निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया.
