Patna: हिताची कैश मैनेजमेंट कंपनी के वाहन से रुपये लूट का खुलासा करते हुए सारण के तरैया थाना पुलिस ने उद्भेदन करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. कंपनी के महिलाकर्मी ने ही रुपये लूट की साजिश रची थी. गिरफ्तार आरोपी में एक महिला, सनोज महतो, उसका भाई मनोज महतो और राजु पासवान का नाम शामिल है. सभी आरोपी बसंत थाना क्षेत्र के गोपालपुर का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर 15.60 लाख रूपये, 4 मोबाइल और एक स्कॉर्पियो पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार तरैया थाना को हिताची कैश मैनेजमेंट कंपनी के महिला कर्मी ने सूचना दी कि कंपनी का पैसा बहरौली एटीएम ले जाया जा रहा था. तभी तरैया थाना क्षेत्र के छपिया में बाइक सवार 2 हथियारबंध अपराधियों ने 15.80 लाख रूपया छिन लिया गया है. सूचना पर पुलिस मामले की जाँच की तो संदिग्ध पाया. इसकी जानकारी कंपनी के मास्टर फ्रेंचाइजी को गई. इसके बाद हिताची कैश मैनेजमेंट कंपनी के मास्टर फ्रेंचाइजी नवीन कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर तरैया थाना (कांड सं0-132/25) में मामला दर्ज किया गया. वही सारण ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गय. एसआईटी त्वरित अनुसंधान कर तकनिकी साक्ष्य एवं मानवीय आसूचना के आधार पर 6 घंटे के भीतर गबन किये गये पैसे में से 15 लाख 60 हजार रूपया महिला कर्मी के भसूर मनोज महतो के ससुराल परसा थाना क्षेत्र के अंजनी मठिया से बरामद किया गया. वही घटना में संलिप्त महिला कर्मी, वाहन चालक एवं महिला कर्मी के 2 परिजन को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्‌तार आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किय है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed