Patna: सारण के टाउन थाना में प्रतिनियुक्त महिला पुलिसकर्मी का जातीय वर्चस्व को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है.
सोशल मीडिया के माध्यम से मिले वायरल वीडियो पर यह कार्रवाई की गई है. सारण के टाउन थाना के थानाध्यक्ष के कार्यालय में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही अंशु आनंद ने जातीय वर्चस्वता से संबंधित बैकग्राउण्ड ऑडियो के साथ वीडियो बनाया था. मामले को लेकर एसपी ने अंशु आनंद से स्पष्टीकरण की मांगा था. अंशु आनंद से मिले स्पष्टीकरण को असंतोषजनक पाते हुए सारण एसपी ने तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया. साथ ही विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed