Ranchi: टीपीसी के सब जोनल कमाण्डर अरविन्द जी के लिए लेवी वसूली करने वाला दस्ता का उग्रवादी को रांची के बुढ़मू थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी लेवी नहीं मिलने पर आगजनी की घटना को अंजाम देने का काम करता था. बुढमु थाना क्षेत्र के गेसवे निवासी उग्रवादी गोविंद महतो के पास से एक मोबाईल और टीपीसी का पाँच पर्चा पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि टीपीसी के सब जोनल कमाण्डर अरविन्द जी के दस्ता का सक्रिय सदस्य गोविन्द महतो चैनगढ़ा के जंगल होते हुए ईंट भट्ठा मालिकों से लेवी वसूलने के लिए कंडरे मोड की तरफ आ रहा है. सूचना पर बुढ़मू थाना पुलिस चैनगढ़ा जंगल के पास घेराबंदी कर गोविन्द महतो को गिरफ्तार किया. तलाशी के क्रम में मोबाईल एवं पर्चा बरामद हुआ. गोविन्द महतो बुढमू, पतरातू ओरमांझी एवं ठाकुरगाँव थाना क्षेत्र में सब जोनल कमाण्डर अरविन्द जी के लिए क्रशर मालिकों, ईंट भट्ठा मालिकों एवं विकास कार्य में लगे ठेकेदारों से लेवी वसूलता था. और नहीं देने पर दस्ता के साथ पहुँचकर आगजनी एवं गोलीबारी की घटना को अंजाम देता था. गिरफ्तार उग्रवादी पूर्व में कुचु ओरमांझी स्थित एनईपीएल कम्पनी के क्रशर पर हथियारबंद उग्रवादी हमलाकर लेवी नहीं मिलने के कारण आगजनी कर जला दिया था. इसके अतिरिक्त भी कई घटना में शामिल है. पुलिस को लम्बे समय से गोविंद महतो की तलाश थी. गोविंद महतो के विरुद्ध ओरमांझी थाना में दो मामला दर्ज है.
