Ranchi: बोकारो पुलिस ने बीएसएल के जीएम के पिता का हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला रूणा मृतक कलिका राय के घर में किरायादार के रूप में रहती है. कई माह से किराया बकाया रहने के वजह से कलिका राय अक्सर अपने कमरे में बुलाकर छेड़छाड़ करता था. मना करने पर बकाया चुकाने का दबाव बनाता था. मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए सिटी डीएसपी ने बताया कि 11 मई को सूचना मिली कि बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के कोपरेटिव सोसाईटी प्लॉट नम्बर 192 ए में बना मकान के मालिक कलिका राय की अज्ञात अपराधियों ने सर कुचकर हत्या कर दी है. सूचना के आधार पर मौके पर जब बीएस सिटी थाना पुलिस पहुंची तो कलिका राय अर्धनग्न अवस्था में अपने बिस्तर पर देखा गया. उनका चेहरा किसी भोथरे चीज से कुचा हुआ था, वहां काफी खून बहा था. घटना को लेकर मृतक के पुत्र बीएसएल के जीएम विनय कुमार सिंह ने अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध लिखित शिकायत किया. जिस आधार पर बीएस सिटी थाना (काण्ड संख्या 92/24) मामला दर्ज किया गया. वही मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी ने सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया. अनुसंधान के क्रम में फोरेंसिक टीम घटना से जुडे महत्वपूर्ण साक्ष्य को संकलित किया. एसआईटी गुप्त सुचना, तकनिकी साक्ष्य एवं डॉग स्क्वाड के आधार पर रूणा देवी को हिरासत में लेकर पुछताछ किया, पूछताछ में महिल्ला ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया. और बताया कि 10 मई को कलिका राय मछली देने के बहाना से घर बुलाया था. इसी दौरान जब रूणा देवी के साथ गलत हरकर करने लगा तो यह किचन में रखा लोढा लाकर कलिका राय के सर और चेहरा पर मार कर हत्या कर दी एवं घर में ताला मारकर चाभी को बॉन्ड्री के बाहर फेंक दी. रूणा देवी के निशानदेही पर कलिका राय का घर का चाभी, हत्या में प्रयुक्त लोढा एवं खून लगा नाईटी को बरामद किया गया.
