Ranchi: 2 लाख प्रति बोरिंग नही देने पर लातेहार में कोयला जांच में लगे CMPDI के वाहन में आगजनी की गई थी. 10 लाख के इनामी मनोहर गंझू व उसके दस्ते ने घटना को अंजाम दिया था. पकड़े गए आरोपी ने इसका खुलासा किया है. गिरफ्तार अरोपी में राजकुमार भगत, अरुण गंझू, छत्तीस गझू और गोविन्द गंझू का नाम शामिल है. सभी चंदवा थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के निशानदेही पर 21 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार इनामी नक्सली मनोहर गंझू एवं उसके दस्ते ने लेवी को लेकर 3 मई को तिलैयादामर, तुरीसोत के जंगल में CMPDI द्वारा किये जा रहे भूगर्भिक कोयला खनिज जाँच में लगे कर्मचारियों से नक्सली मोबाईल फोन लूटा एवं दो बोलेरो, दो कैम्पर, दो टूक एब मशीन में आग लगा दी गयी थी. अनुसंधान के दौरान यह बात प्रकाश में आयी कि मनोहर गंझू एवं उनके दस्ता के द्वारा प्रति बोरिंग 2 लाख रुपया की मांग की गयी थी. लेवी नही मिलने पर मनोहर गंझू के दस्ता ने इस घटना को अंजाम दिया था. घटना को अंजाम देते समय नक्सली के सहयोगी मुरपा, महुआटाँड़ एवं अन्य क्षेत्रों में रहकर पुलिस के आवागमन पर नजर रख रहे थे. तथा घटना के पहले एवं घटना के बाद ये लोग नक्सली को खिलाने एवं रास्ता बताने में सहयोग किया था. पकड़े गए आरोपी स्थानीय ठेकेदार, बीड़ी पत्ता व्यवसाय एवं विकास सबंधी कार्यों में लगे ठेकेदारों से लेवी उठाकर नक्सली को पहुंचाने का काम करता है.
बीते शुक्रवार को लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिले गुप्त सूचना के आधार बालूमाथ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम छापामारी कर चारों आरोपी को गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed