Patna: अरवल स्थित एक होटल से डीईओ कार्यालय का प्रधान लिपिक व कम्प्यूटर ऑपरेटर को 50 हजार घुस लेते निगरानी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार कृष्णनन्द सिंह ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में 21 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराया था. जिसमे बताया गया था कि सेवांत लाभ का भुगतान करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है. ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी सहायक मनोज कुमार एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार शर्मा द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने सोमवार को निगरानी थाना (कांड सं0-023/25) मनोज कुमार एवं संतोष कुमार शर्मा को 50,000 रुपये रिश्वत लेते डीईओ कार्यालय के निकट भवानी होटल से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed