Ranchi: डीजीपी अनुराग गुप्ता पुलिस मुख्यालय सभागार में पुलिस के विभिन्न विंग के वर्तमान कार्यप्रणाली के मद्देनजर समीक्षा. बैठक में एडीजी अभियान डॉ० संजय आनन्दराव लाठकर, एडीजी प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण सुमन गुप्ता, जोनल आईजी अखिलेश कुमार झा, आईजी अभियान अमोल विनुकांत होमकर, आईजी प्रशोकशन ए विजयालक्ष्मी, आईजी मानवाधिकार पटेल मयूर कनैयालाल, आईजी जगुआर अनुप बिरथरे शामिल थे. वही आईजी सीआईडी, पलामू, बोकारो दुमका के जोनल आईजी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया. समीक्षा के क्रम में जैप, आईआरबी, एसआईएसएफ, एसआईआरबी वाहिनियों के वर्तमान कार्यप्रणाली को लेकर व्यापक रूप से चर्चा किया. डीजीपी ने सभी जोनल आईजी को कई निर्देश दिए.
आईजी, डीआईजी को अपने क्षेत्राधिकार में प्रतिनियुक्त वाहिनी के कम्पनियों का निरीक्षण करने को कहा गया. वहिनी, कम्पनी के प्रमुख वाहिनी कम्पनी का नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे. कम्पनी में बलों की कमी को पूर्ण करने के लिए पर्याप्त संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति करने को कहा गया है. वाहिनी में लोगों के बीच अनुशासन का विशेष ध्यान रखने को कहा गया. वाहिनी में प्रतिनियुक्त वाहन का नियमित रूप से निरीक्षण करने व आवश्यकतानुसार वाहनों के आवंटन के लिए पुलिस मुख्यालय को अवगत कराने को कहा गया है. प्रतिनियुक्त सभी कंपनियों में कार्यरत पदाधिकारी व कर्मी के रहने, खाने पीने की उत्तम व्यवस्था के साथ प्रोन्नति की जाय।के साथ उन्हें मिलने वाले वेतन वृद्धि का समय से लाभ मिल सके इसका अनुपालन अबिलंब सुनिश्चित करने को कहा गया है.
