Ranchi: गोड्डा के मेला मैदान इमली पेड़ के नजदीक पुलिस छापेमारी कर चार्जशीटेड आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. टाउन थाना क्षेत्र के गाँधीनगर गोढी के रहने वाले आरोपी अखिलेश पंड़ित के जेब से 7 पुडिया में 0.41 ग्राम ब्राउन शूगर बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि मेला मैदान इमली पेड के पास ब्राउन सुगर की बिक्री किया जा रहा है. सूचना पर गठित छापामारी टीम मेला मैदान इमली पेड़ के पास छापामारी कर अखिलेश पंड़ित को के 0.41 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में टाउन थाना (कांड संख्या-63/2025) मामला दर्ज किया गया है. अखिलेश पंड़ित टाउन थाना में दर्ज (कांड संख्या-192/2022) मामले में चार्जशीटेड है.
