Ranchi: सरहुल अखाड़ा में नाच गान के दौरान चोटिल युवक के मौत मामले में खूंटी थाना पुलिस ने आरोपी जीजा साला को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में खूंटी थाना क्षेत्र के डंडेया निवासी एतवा मुण्डा और मारंगहादा थाना क्षेत्र के रहने वाले बुधराम पाहन का नाम शामिल है. पुलिस के अनुसार 4 अप्रैल को गुप्त मिली कि डंड़गामा गांव के सरहुल अखाड़ा में पारंपरिक नाच गान के दौरान रोड़ा भृंगराज को एतवा मुण्डा एवं उनका साला बुधराम पाहन दोनों मिलकर पीसीसी रास्ता में ढकेल कर पटक दिया. और पीछे से उनके सिर पर वार कर दिया. जिसमें सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी. और गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनका ईलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में खूंटी थाना पुलिस के साथ टीम गठित किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी एतवा मुण्डा और उसके साला बुधराम पाहन को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में खूँटी थाना (काण्ड सं0-75/25) मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *