Ranchi: डीजीपी अनुराग गुप्ता सोमवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में परीक्ष्यमान भाप्रसे के पदाधिकारी लोकेश वारंगे, आदित्य पाण्डेय, कुमार रजत, अर्नव मिश्रा एवं अभिनव प्रभाश का स्वागत किया एवं पुलिस विभाग के कार्यों के बारे में संक्षिप्त रूप से चर्चा किया. डीजीपी ने परीक्ष्यमान अधिकारियों को अपने संबोधन में प्रशासनिक समन्वय, पुलिस कार्यप्रणाली, नक्सल, साईबर क्राईम, पुलिस आसूचना तंत्र, महिला उत्पीडन, आपदा प्रबंधन, कानून, विधि व्यवस्था प्रबंधन एवं आन्तरिक सुरक्षा के बारे में संक्षिप्त रूप से जानकारी दी. उन्होंने परीक्ष्यमान अधिकारियो को सेवा के दौरान आनेवाली चुनौतियों तथा उनके प्रभावी समाधान के विषयों में मागदर्शन दिया. साथ ही सभागार में उपस्थित सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा भी परीक्ष्यामान पदाधिकारियो के साथ अपने-अपने विभागों के कार्यों के संबंध में संक्षिप्त रूप से जानकारी साझा किया गया.
इस अवसर पर डीजीपी के अतिरिक्त एडीजी अभियान डॉ० संजय आनन्दराव लाठकर, एडीजी प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण सुमन गुप्ता, आईजी मुख्यालय मनोज कौशिक, आईजी अभियान अमोल विनुकांत होमकर, आईजी विशेष शाखा प्रभात कुमार, आईजी सीआईडी असीम विक्रांत मिंज, आईजी प्रशिक्षण ए विजयालक्ष्मी, डीआईजी जगुआर इन्द्रजीत माहथा, डीआईजी जैप एस कार्तिक, डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम, डीआईजी एसआईबी चंदन कुमार झा, एसपी अभियान अमित रेणु, एसआईबी एसपी नाथु सिंह मीणा उपस्थित थे.
