Ranchi: 9.2 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गोड्डा के टाउन थाना पुलिस ने दम्पत्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी में शांतिनगर गंगटा खुर्द के रहने वाले विनोद कुमार भगत और उसकी पत्नी बेबी देवी उर्फ बराती देवी का नाम शामिल है. पुलिस विनोद कुमार भगत के पैंट के पॉकेट से पुड़िया में 0.8 ग्राम ब्राउन, बेबी देवी के साड़ी के आंचल में बंधा हुआ दो पुडिया में 1.2 ग्राम ब्राउन सुगर और एक डब्बा में 9 पुड़िया में 7.2 ग्राम बरामद किया है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि शांतिनगर गंगटा खूर्द निवासी विनोद कुमार भगत अपने घर में ब्राउन सुगर की बिक्री करते है. सूचना पर एक छापामारी टीम विनोद कुमार भगत के घर छापामारी किया. छापामारी के क्रम में विनोद कुमार भगत एवं बेबी देवी उर्फ बराती देवी के पास से 9.2 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इस संबंध में टाउन थाना (कांड संख्या-59/2025) में मामला दर्ज किया गया. विनोद कुमार भगत के विरुद्ध टाउन थाना में गोड्‌डा नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला पूर्व से दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed