Patna: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (बीएसडीएमए) इस वर्ष बिहार दिवस-2025 के अवसर पर एक विशेष पवेलियन का आयोजन कर रहा है. जहां आपदा प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जा रही हैं. इस पवेलियन में आईआईटी पटना, बिहार मौसम सेवा केंद्र, अंतरिक्ष उपयोग केंद्र- इसरो, TISS, UNDP, TCS, NSDC, NDRF, SDRF, GPSVS, दोस्ताना सफर, SEEDS, उत्कर्ष एक पहल, SOTTO, VOLTRON AR/VR GAME STUDIO, बिहार अग्निशमन सेवा जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के माध्यम से आपदा से बचाव की जानकारी दी जा रही है.

नुक्कड़ नाटक और पपेट शो का भी आयोजन

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (बीएसडीएमसी) के पवेलियन में अस्पताल अग्नि सुरक्षा मॉडल एवं मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के स्टॉल की मदद से भी जानकारी दी जा रही है. साथ ही नुक्कड़ नाटक, पपेट शो और जोकर शो के माध्यम से बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों को आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी मनोरंजक तरीके से साझा की जा रही है. इसके अलावा ड्रोन प्रदर्शनी, एआर, वीआर तकनीक आधारित जागरूकता कार्यक्रम और दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण भी आकर्षण का केंद्र बना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed