Ranchi: थानेदार के पिस्टल से दोहरे हत्याकांड में शामिल अपराधी को गोली लगी है. जिसे आनन-फानन में मांडर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया है. यह मामला रांची के चान्हों थाना क्षेत्र स्थित आनन्दमार्ग आश्रम में 6 मार्च को घटित डकैती और हत्या से जुड़ा है. घटना में शामिल मुख्य आरोपी मो प्रिसं को बीआईटी थाना क्षेत्र से बीती रात को पकड़ा गया. आरोपी ने पूछताछ में डकैती व दोहरे हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. और बताया कि घटना में प्रयुक्त मैगजीन लगा पिस्तौल चुट्टु गांव स्थित किराये के मकान में छिपाकर रखे है. तथा मृतक का खुन का छिटा लगा जैकेट साड़म जंगल के झाड़ी में फेका है. जिसे बरामद करा सकते हैं. आरोपी के निशानदेही पर बीआईटी थाना क्षेत्र के चुटटु गाँव स्थित आरोपी के किराये के कमरा से मैंगजीन लगा पिस्तौल बरामद किया गया. साथ ही खून लगा जैकेट के बरामदगी के लिए पुलिस टीम साडम जंगल में आरोपी मो प्रिंस के निशानदेही पर खोजबीन कर रही थी कि इसी बीच आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भागने के उद्देश्य से हथकड़ी पकडे आरक्षी को धक्का देकर चान्हो थाना प्रभारी का पिस्टल छिनने का प्रयास किया. इसी क्रम में पिस्टल से गोली चली, जो मो प्रिस के बायों पैर में लगा. तत्काल पुलिस टीम रेफरल अस्पताल मांडर लाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस अभिरक्षा में रिम्स रेफर कर दिया गया.

जाने क्या है पूरा मामला

6 मार्च की रात चान्हो थाना को सुचना मिली कि आनन्दशीला गांव स्थित आनन्द मार्ग आश्रम में हथियार बंद अपराधियों ने लुटपाट की है. इस दौरान दो लोगो को गोली मार दिया गया हैं. सुचना पर तत्काल चान्हो थाना पुलिस आनन्द मार्ग आश्रम पर पहुंची तो देखा कि आश्रम के बाबा मुकेश साह को गोली मारकर हत्या कर दिया गया है. तथा राजेन्द्र यादव गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी है. जिसे पुलिस एवं परिजनो के सहयोग से रिम्स रॉची ईलाज के लिए भेजा गया. वही खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल घटना में शामिल अपराधियों के धर पकड़ व लुटे गये रूपये, समानों की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की गई. छापामारी के क्रम में कम में घटना में जख्मी राजेन्द्र यादव के निशानदेही पर जितेंद्र यादव उर्फ छोटु, अरविन्द यादव, सुरज पाहन व अफरोज अंसारी को गिरफ्‌तार किया गया. इन अपराधियों के निशानदेही पर लुट का बारह हजार रूपया, बाँदी का सिकड़ी, एक लोडेड देशी पिस्तौल व कुछ कागजात बरामद किया गया.अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि पातकोई गांव के जंगल में ये अपराधी मो प्रिसं व गुलाम गौस ईंट भट्ठा मालिक संजय कुमार गुप्ता के घर में लुटपाट एंव आनन्द मार्ग आश्रम में लुटपाट करने की योजना बनाकर हरवे हथियार से लैस होकर चले थे. सबसे पहले ईट भट्टा मलिक संजय कुमार गुप्ता के घर में घुसने का प्रयास किया. परन्तु सफल नहीं हुए तो उसके बाद आनन्दमार्ग आश्रम आ गये तथा आश्रम के कमरा में घुसकर लुटपाट कर रहे थे. जिसका विरोध आश्रम के बाबा मुकेश साह ने किया. वही राजेन्द्र यादव अपराधियों को पहचान लिया गया. इस वजह से अपराधियों ने दोनो को गोली मार दिया. लुटपाट कर जंगल से होते हुए साड़म पातकोई के तरफ भाग गये थे. घटना में शामिल चार अपराधियो को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. जबकि गुलाम गौस बढ़ते पुलिस दबिश के कारण 10 मार्च को न्यायालय में आत्मसमर्पण लर दिया. जिसे पुलिस रिमांड पर लेकर पुछताछ किया गया. जिस क्रम में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही पर मैगजीन लगा पिस्तौल, दो जिन्दा गोली सदर थाना क्षेत्र स्थित शांति नगर गढ़ाटोली से आरोपी के किराये के कमरे से बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed