Ranchi: लातेहार जिले के नेतरहाट थाना पुलिस ने क्षितिज हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. वही आरोपी चन्द्रकिशोर यादव को भी गिरफ्तार किया गया है. चंद्रकिशोर जैप- 4 का जवान है. वर्तमान में जगुआर में ट्रेनिग चक रहा है. बताया जा रहा है कि क्षितिज की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की है. मृतक को अपनी मां और उसके प्रेमी आरोपी जवान को एक साथ देख लिया था. इस वजह से उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया गया. किशोर की मां के आरोपी के साथ अवैध संबंध थे. जिसके बाद बदनामी के डर से क्षितिज को मौत के घाट उतार दिया.

आरोपी के निशानदेही पर बरामद हुआ शव

नेतरहाट थाना क्षेत्र के बृजियाटोली (पठार बाजार) निवासी प्रभात रंजन ने रविवार की रात पुलिस को सूचना दिया कि इनका बड़ा पुत्र क्षितिज कुमार (उम्र 8 वर्ष) घर से लापता है. अपने स्तर से खोजबीन के बाद भी नही मिला. पूर्व में पत्नी को लेकर विवाद में चन्द्रकिशोर यादव ने धमकी दी थी. सूचना पर क्षितिज कुमार को खोजबीन के लिए आवश्यक कार्रवाई के क्रम में अनुसंधान के दौरान चन्द्रकिशोर यादव को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर मृतक क्षितिज कुमार का शव बरामद किया गया.

आरोपी जवान ने निकाल ली थी बच्चे की आंख

लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र में रविवार की रात घर से लापता 8 साल के क्षितिज कुमार का क्षत-विक्षत शव सोमवार को नेतरहाट हॉस्पिटल के पीछे झाड़ी से बरामद हुआ. बच्चे का दोनों आंखें निकाल ली गई हैं, पेट में धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं और गले में सरिया घोंप दिया गया है. पुलिस ने शव बरामद किया तो उसकी पहचान क्षितिज के रूप में हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed