Ranchi: गोड्डा में रेलवे के आरक्षण केंद्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी को महगामा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में महगामा थाना क्षेत्र के रबीयाडीह निवासी समाउल अंसारी, पे०- खलील अंसारी और मीर हुसैन, पे०- मुस्तकीम अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक Moniter, Thin clint Neo, Key board, 4 Battery, Router, Switch, Terminal Server और ग्रील काटने एवं ताला तोड़ने का कटर, पिलाश समेत अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 30 जनवरी की रात की अज्ञात चोरों में महगामा रेलवे आरक्षण केन्द्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. जिस संबंध में लिखित आवेदन पर महागामा थाना (कांड सं0-24/25) में मामला दर्ज किया गया. घटना के उद्भेदन के लिए महगामा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक को जिम्मा दिया गया. अग्रतर अनुसंधान के क्रम में संदेह के आधार पर विभिन्न स्थलों पर विधिवत छापामारी की गई. इसी क्रम में समाउल अंसारी व मीर हुसैन से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की. इसके अलावे महगामा के ब्लॉक कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में ताला तोड़कर एक एलईडी चोरी करने की भी बात स्वीकार की है. आरोपी के निशानदेही पर चोरी का समान बरामद किया गया.
