Ranchi: चतरा जिले की सदर थाना पुलिस ने अवैध गौवंशीय पशु तस्करी और वध के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी मोहम्मद अनवर उर्फ नेपाली कुरैशी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. चतरा के सदर थाना क्षेत्र के शहादत चौक के रहने वाले आरोपी पर हत्या के प्रयास, दुष्कर्म के प्रयास, चोरी और गौ-हत्या प्रतिषेध अधिनियम समेत विभिन्न थानों में कुल 24 गंभीर मामले दर्ज हैं.

एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था. टीम को सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी अपने घर आया हुआ है. पुलिस कार्रवाई करते हुए शहादत चौक (विण्ड मुहल्ला) स्थित उसके आवास पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ चतरा सदर थाना में वर्ष 2013 से 2026 के बीच 23 मामले तथा कुंदा थाना में 1 मामला दर्ज हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed