Ranchi: झारखंड सीआईडी को JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा धांधली मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. सीआईडी की टीम ने मामले के प्रमुख आरोपी राजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वह बिहार के पटना जिले के नेवरा थाना क्षेत्र के श्री चंद्रपुर गांव का रहने वाला है.
यह कार्रवाई सीआईडी थाना (कांड संख्या 01/2025) में दर्ज मामले के तहत की गई है. जांच में सामने आया है कि आरोपी राजन कुमार JSSC-CGL परीक्षा में शामिल होने वाले कई अभ्यर्थियों को बंगाल के नियमतपुर स्थित एक होटल में लेकर गया था. वहां उसने अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रश्न और उनके उत्तर रटवाए थे. इस संगठित प्रक्रिया के जरिए कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाया गया, जिसके दम पर उनमें से कुछ अभ्यर्थी परीक्षा में सफल भी हो गए. सीआईडी इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
