Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में किशनगंज जिले के महेशब्थना स्थित नवनिर्मित जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षाण केंद्र से 514.28 करोड़ रुपये की 236 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इनमें 151.17 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विभागों की योजनाओं का उद्‌घाटन तथा 363.09 करोड़ रुपये की लागत से शिलान्यास शामिल है.
मुख्यमंत्री ने ठाकुरगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत पटेश्वरी स्थित ग्राम कटहलडांगी में प्रस्तावित 41.30 करोड़ की लागत से बनने वाली ठाकुरगंज बाईपास रोड संबंधी समस्याओं का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुरगंज बाईपास का निर्माण कार्य यथाशीघ्र शुरू कराएं. अधिकारियों ने 65,350 किलोमीटर लंबी पूर्णिया एवं किशनगंज जिला अंतर्गत राज्य उच्च पथ संख्या-39 (बायसी बहादुरगंज दिधल बैंक) पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य तथा प्रस्तावित असूरा-निश्नद्रा घाट पुल एवं पहुंच पथ निर्माण कार्य के संबंध में भी मुख्यमंत्री को साइट प्लान के माध्यम से वितृस्त जानकारी दी.
मुख्यमंत्री ने ग्राम कटहलडांगी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन कर योजनाओं के लाभुकों लाभुकों के बीच लाभ का वितरण किया. मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से किशनगंज जिला अंतर्गत कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इनमें 8 मवेशी आश्रय स्थल का उ‌द्घाटन, पटेश्वरी पंचायत के वार्ड संख्या-5 में सार्वजनिक शौचालय का उ‌द्घाटन, जीविका संगठन कार्यालय भवन का शिलान्यास, पटेश्वरी स्वागत द्वार-सह-पेवर ब्लॉक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का उद्घाटन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन का शिलान्यास शामिल है.
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने मोतीहारा के हालामाला ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 4 में आदर्श ग्राम पंचायत के मॉडल को देखा. इस आदर्श ग्राम पंचायत मॉडल के बनाए गए विभिन्न भवनों का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चौर विकास योजना के तहत लाभार्थी को 4 लाख रुपये का चेक प्रदान किया. मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के लाभार्थियों को गाड़ी की चाबी भी प्रदान की.
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गोवर्द्धन प्लांट का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उ‌द्घाटन किया. उद्घाटन करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने प्लांट का निरीक्षण किया और वहां की कार्य पद्धति की जानकारी ली. इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों को स्वच्छता की चाबी सौंपी.
मुख्यमंत्री ने महेशब्थना स्थित जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षण केंद्र का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया. उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने इस केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था और कार्य पद्धति की जानकारी ली. इस आपातकालीन केंद्र परिसर से ही मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से किशनगंज जिला की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.
पत्रकारों से बात करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास के लिये हमने काफी काम किया है. सरकार में आने के बाद से ही बिहार के सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य किये जा रहे हैं.
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने कोचाधामन के डेरामारी अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं एवं छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने छात्रों द्वारा तैयार किए गए शैक्षणिक कार्यों से संबंधित विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के आवासीय परिसर एवं शैक्षणिक परिसर के बीच 318.68 लाख रुपये की लागत से फुटओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed