Ranchi: चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में होशील से घर लौट रहे युवक से लूट की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया है. मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और लूटी गई सामग्री बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपी मे अरविंद कुमार, वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरेंद्र गंजू, अजीत कुमार औऱ प्रदीप कुमार का नाम शामिल है. सभी वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के रक्सी का रहने वाला है. आरोपी के पास से लूटी गई मोबाइल, घटना में प्रयुक्त चाकू, कच्चा लकड़ी का डंडा, लोहे के रड में चैन का बना रिंग पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 अगस्त की रात करीब 1:00 बजे ग्राम रक्सी पुल के पास झारखंड राज्य सहकारी दूध उत्पादक महासंघ लिमिटेड होशील से काम करके घर जा रहे विकास कुमार से 4 अपराधियों ने मोबाइल एवं पैसे की लूटपाट की थी. इस संबंध में वशिष्ठ नगर थाना (कांड संख्या-118/26) में 1 नामजद एवं 3 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए चतरा एसपी के निर्देश पर डीएसपी (मुख्यालय) के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने लगातार छापेमारी कर सभी चार आरोपी को गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *