Ranchi: गिरीडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कई गांव में अभियान चलाकर एरिया डॉमिनेशन किया गया. वही 10 लाख के इनामी नक्सली साहेब राम मांझी के परिजनों को आत्मसमर्पण नीति के बारे में पुलिस विस्तृत जानकारी दी. एएसपी अभियान व डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस को टीम पीरटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम राजो, खेताडाबर, करंदो एवम आस पास के जंगलों में अभियान चलाकर एरिया डॉमिनेशन किया गया. अभियान के क्रम में 10 लाख इनामी नक्सली जोनल कमेटी मेंबर के सदस्य साहेब राम मांझी के घर करनदो जाकर एएसपी अभियान, एसडीपीओ डुमरी, थाना प्रभारी पीरटांड़ और दलबल के साथ उनके परिवार के सदस्यों को आत्म समर्पण नीति के तहत झारखंड सरकार का जो देय लाभ होता है उसके बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया. नक्सली के परिजनों एवं उन ने भी पुलिस को आश्वासन दिया कि जल्द ही उन्हें आत्मा समर्पित करने के लिए प्रेरित करेंगे.
