Ranchi: जेपीएससी द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में अनियमितता के मामले में सीआईडी ने कार्रवाई की है. सीआईडी ने हजारीबाग पुलिस की सहायता से सुमन सौरभ नामक एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है. सुमन सौरभ पर आरोप है कि उसने जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) में अनुचित तरीके से परीक्षा उत्तीर्ण की थी.
सीआईडी थाना (कांड संख्या 16/26) में दर्ज मामले के अनुसंधान के क्रम में यह पता चला कि सुमन सौरभ ने गलत तरीके से परीक्षा पास की थी. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है. जांच के दौरान उसके पास से OMR की कार्बन कॉपी भी बरामद नहीं हुई है. सीआईडी के अनुसार मामले का अनुसंधान प्रगति पर है. अनुसंधान के दौरान प्राप्त होने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.
