Ranchi: जमशेदपुर के ओलीडीह और मानगो थाना क्षेत्र में 11-12 जुलाई की रात को 12 दुकानों में हुई ताला तोड़ चोरी का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी में इस्तेमाल सामान भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में मुकर सामद, गौतम हेम्ब्रम उर्फ डाडू, विक्की मु्खी और शंकर हेम्ब्रम का नाम शामिल है. चारो आरोपी ओलीडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के पास से चेन पुली, लोहे का हथौड़ा, लोहे का रॉड और एक सिलाई मशीन पुलिस ने बरामद किया है.

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार 11 एवं 12 जुलाई की रात में ओलीडीह ओपी के जगदम्बा होटल के समीप गुप्ता इलेक्ट्रिक, आटा चक्की, फल दुकान, सुमन स्टोर एवं मानगो थाना क्षेत्र के बैग लक्ष्मी मेडिकल, शिव स्टोर, गीतांजली स्टोर सहित कुल 12 दुकानों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में ओलीडीह ओपी (कांड संख्या152/26) में मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देशन में पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने कार्रवाई करते हुए ओलीडीह और मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में सभी ने मानगो एवं ओलीडीह क्षेत्र से 12 दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की. गिरफ्तार शंकर हेम्ब्रम का आपराधिक इतिहास भी रहा है. इसके विरुद्ध दो मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed