Ranchi: गुमला के कुटुवा हिरनाखाँड़ जंगल में सुरक्षा बलों को क्षति पहुँचाने के नक्सली द्वारा लगाये गये 500 ग्राम टिफिन आईईडी बम सुरक्षाबलों ने बरामद किया है. जिसे बीडीडीएस की टीम ने मौके पर नष्ट कर दिया है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के कुटुवा हिरनाखाँड़ जंगल में सुरक्षा बलों को क्षति पहुँचाने के उद्देश्य से भाकपा माओवादियों ने बम बिछाया है. सूचना पर गुमला पुलिस तथा एसएसबी के संयुक्त टीम का गठन कर इलाके में विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान सर्च करने के क्रम में कुटुवा हिरनाखाँड़ जंगल में 1 टिफिन आईईडी (500 ग्राम) बम बरामद किया गया. जिसे झारखंड जगुआर की बीडीडीएस टीम ने नष्ट कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed