Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि जेपी आंदोलन के हर सेनानी और लोकतंत्र रक्षक को उचित सम्मान मिलेगा. छूटे हुए नामों को जोड़ने के लिए समिति का गठन किया जाएगा. संविधान हत्या दिवस पर ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ जेपी सेनानियों के साथ खड़ी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया. दोनों नेताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जेपी सेनानियों को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने कहा “केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निष्ठा से काम कर रही है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का संकल्प है. गरीबों को न्याय, महिला सम्मान, किसानों की सुरक्षा और युवाओं को रोजगार सुनिश्चित कर रहे हैं.

आपातकाल पर हमला

मुख्यमंत्री ने कहा- “50 साल पहले लोकतंत्र पर सबसे बड़ा आघात हुआ था. आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय था, जब संविधान को कुचलने का प्रयास हुआ. आज देशभर में संविधान हत्या दिवस मनाया जा रहा है.”  “कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया लेकिन गरीबों को ही हटा दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों को पक्का घर, मुफ्त राशन और बिजली दी. नीतीश कुमार के नेतृत्व में घर-घर बिजली पहुंची. अब 125 यूनिट मुफ्त बिजली दे रहे हैं. 25 लाख गरीब परिवारों को PM सूर्य घर योजना से जोड़ेंगे.

जेपी सेनानियों के लिए घोषणा

“नीतीश सरकार में वित्त मंत्री रहते जेपी सेनानियों की पेंशन दोगुनी की थी. अब छूटे हुए पात्र सेनानियों को सम्मान और सुविधाओं से जोड़ा जाएगा. इसके लिए समिति बनेगी. अगले 25 जून को बचे सेनानियों को सम्मानित करेंगे.

जवाबदेही प्रणाली

“जन शिकायत 10 दिन में निपटे. 20 दिन में दूसरा नोटिस, 25 दिन में तीसरा और 30 दिन में निलंबन का नोटिस. अब तक 3.70 लाख में से 3.20 लाख आवेदनों का निपटारा हुआ. 1200 आवेदन स्वतंत्रता सेनानियों के थे.

भोजपुर घटना पर

“हालिया घटना पर उच्चस्तरीय न्यायिक आयोग गठित किया है. पीड़ितों को न्याय और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी.

जेपी नड्डा को बिहारी बताया

मुख्यमंत्री ने कहा- “जेपी नड्डा छात्र जीवन से आपातकाल विरोधी आंदोलन से जुड़े. बिहार के लोग उन्हें बिहारी मानते हैं. उनका आगमन प्रेरणादायी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *