Saharsa: सहरसा सदर थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चाकू दिखाकर मोबाइल छीनने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. छिनतई की घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से दोनों आरोपी मौके पर ही दबोचे गए. छीना हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी में विवेक कुमार और गोरख कुमार पासवान का नाम शामिल है. दोनो आरोपी सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार 23 जून को पूणिया के चम्पानगर नर्सरी टोला, वार्ड-08 निवासी प्रमानंद विश्वास सहरसा रेलवे स्टेशन से बाहर निकल रहे थे. तभी एक अज्ञात युवक ने चाकू का भय दिखाकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और भागने लगा. शोर मचाने पर स्थानीय लोगों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया. पूछताछ में उसने अपना नाम विवेक कुमार बताया. तलाशी में उसके पास से छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ. विवेक कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने उसके सहयोगी गोरख कुमार पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में सदर थाना (कांड संख्या-730/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *