Patna: सोशल मीडिया पर लगातार धार्मिक वैमनस्य फैलाकर समाज में तनाव उत्पन्न करने के आरोप में नालंदा साइबर थाना पुलिस ने माधव लाल कश्यप को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसमें आपत्तिजनक फेसबुक आईडी लॉगिन मिली है. आरोपी पर पूर्व से 8 मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार आऱोपी माधव लाल कश्यप पावापुरी थाना क्षेत्र के गाजीपुर का रहने वाला है.

मिली जानकारी के अनुसार नालंदा साइबर थाना द्वारा सूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर माधव लाल कश्यप को गिरफ्तार किया गया. आरोपी पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से लगातार धार्मिक वैमनस्य फैलाने तथा समाज में तनाव उत्पन्न करने वाली सामग्री प्रसारित करने का आरोप है. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. प्राथमिक जांच में पता चला कि माधव लाल कश्यप का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध विभिन्न थानों एवं साइबर थानों में आठ मामले दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *