Ranchi: महिलाओं को बैंक से लोन दिलवाकर पैसा वापस जमा करने के नाम पर ठगी करने के आरोप में बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी भागकर गोला टोल गेट के पास से पकड़ी गई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी महिला अन्यत्र भागकर जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने गोला/रामगढ़ टोल गेट के नजदीक से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.

मिली जानकारी के अनुसार चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ही चुटटे गांव की रहने वाली गिरफ्तार आरोपी महिला जीरु कुमारी के विरुद्ध चतरोचट्टी थाना (कांड सं0-17/26) में मामला दर्ज था. आरोप है कि वो महिलाओं को बैंक लोन दिलवाने का झांसा देकर लोन की राशि वापस बैंक में जमा करने के नाम पर पैसों की ठगी करती थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *