Ranchi: चाईबासा जिले के नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील में लगे कन्वेयर से तांबे का तार चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. नोवामुंडी थाना पुलिस ने छापेमारी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी का 119 मीटर मोटा तांबा तार बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में टेम्पु मुंडा, प्रेम गोप, अनि मुंडा, शिवा सरदार और अंकित करुवा का नाम शामिल है. पांचो आरोपी नोवामुंडी थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
पुलिस के अनुसार 15 जून को टाटा स्टील सिप्पुरिटी इंचार्ज ने शिकायत दी थी कि नोवामुंडी प्लांट में लगे कन्वेयर के संचालन में लगे लगभग 100 मीटर तार अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिए गए. शिकायत पर नोवामुंडी थाना (कांड संख्या 23/26) में मला दर्ज किया गया. अनुसंधान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का तार टेम्पु मुंडा और उसके साथियों के पास छुपा है. छापेमारी में पांचो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. टेम्पु मुंडा के पास 45 मीटर, प्रेम गोप के पास 25 मीटर, अनि मुंडा के पास 18 मीटर, शिवा सरदार के पास 27 मीटर और अंकित करुवा के पास 4 मीटर तार बरामद हुआ. कुल 119 मीटर तार, जिसकी मोटाई 1 से 2 इंच तक है.
