Patna: प्रेम प्रसंग में म्यांमार से भारत आई एक महिला और उसके भारतीय पति को मोतिहारी के हरैया थाना पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से गिरफ्तार किया है. दोनों फर्जी आधार कार्ड के सहारे नेपाल के रास्ते थाईलैंड भागने की फिराक में थे.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरैया थाना क्षेत्र के कस्टम चौक के पास से पुलिस ने म्यांमार की महिला और सीतामढ़ीके मेजरगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथ रसूलपुर निवासी मोहम्मद सद्दाम मंसूरी को पकड़ा. प्रेम प्रसंग के चलते म्यांमार की महिला भारत आई और सद्दाम से शादी कर ली. शादी के बाद महिला ने अपना आधार कार्ड बदलवाकर अंजुम खातून नाम से अवैध रूप से भारत में रहना शुरू कर दिया. दोनों नेपाल के रास्ते थाईलैंड जाने की तैयारी में थे. इसी दौरान हरैया थाना पुलिस और एसएसपी की संयुक्त टीम ने कस्टम चौक पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
