Patna: अभिमन्यु हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी को एसटीएफ और मधेपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधी बंटी यादव मधेपुरा ताना क्षेत्र के आजाद टोला वार्ड नं0-09 का रहने वाला है. बंटी यादव का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध मधेपुरा थाना में सात मामला दर्ज है.
मिली जानकारी के अनुसार 13 जुन 2025 की रात सदर थाना क्षेत्र के अभिमन्यु कुमार को गोली मारकर कर हत्या कर दिया गया. इस संदर्भ में मृतक के भाई अखिलेश कुमार के फर्दब्यान के आधार पर 15 नामजद आरोपी के विरूद्ध मधेपुरा थाना (कांड सं0-659/25) में मला दर्ज किया गया. मधेपुरा एसपी के निर्देशानुसार एएसपी-एसडीपीओ के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. गठित टीम नामजद आरोपी में शामिल मधेपुरा थाना क्षेत्र के जगरन्नाथ कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा था. अनुसंधान के क्रम में नामजद आरोपी मधेपुरा थाना क्षेत्र के साहुगढ़ के रहने वाले पवन यादव को दो देशी कट्टा एवं दो गोली के साथ गिरफ्तार किया गया था. इस संदर्भ में मधेपुरा थाना (कांड सं0-671/25) में अलग से आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया. वही मधेपुरा थाना क्षेत्र के आजादनगर के रहने वाले नामजद आरोपी मनीष कुमार मणि उर्फ मंटू यादव उसका भाई अजय यादव उर्फ अजय कुमार को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है. अन्य आरोपी बंटी यादव एवं अन्य के विरूद्ध लागातार छापामारी की जा रही थी. लेकिन फिरार चल रहा था. इनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई थी. एसपी ने गिरफतारी के लिए 25,000 रूपये की राशि का ईनाम घोषित किया था. रविवार को आसूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एसटीएफ एवं जिला पुलिस के संयुक्त टीम की संयुक्त छापामारी में चौसा बाजार से ईनामी अपराधी बंटी यादव को गिरफ्तार किया गया.
