Ranchi: साईबर ठगी करने वाले गिरोह को फर्जी सिम और एटीएम पहुंचाने वाले दो आरोपी को सिमडेगा के पाकरटांड थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में पाकरटांड थाना क्षेत्र के कोबांग ढावठाटोली के रहने वाले सत्येन्द्र सिंह और सिमडेगा थाना क्षेत्र के थानाटोली के रहने वाले अमित कुमार का नाम शामिल है.

मिली जानकारी के अनुसार प्रतिबिम्ब एप्प में संदिग्ध मोबाईल नम्बर 9508371455 का सत्यापन किया गया. सत्यापन के क्रम पता चला कि सत्येन्द्र सिंह स्थानीय लोगों के नाम से फर्जी सिम और एटीएम की व्यवस्था कर अमित कुमार को देता था. उसके बाद अमित कुमार उस मोबाईल नम्बर और एटीएम कार्ड को साईबर ठगी करने वाले गिरोह को देता था जिसके माध्यम से साईबर ठगी करने को काम किया जाता था. इस संदर्भ में पाकरटांड़ थाना (काण्ड सं0-11/26) में मामला दर्ज किया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed