Ranchi: दुमका के काठीकुंड इलाके में पुलिस शराब लोड पिकअप जप्त किया है. वही पिकअप चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार चालक लखन महतो जामताड़ा थाना क्षेत्र के उदलबानी का रहने वाला है. मौके पर से पिकअप (जेएच10बीजी-3014) और 141 पेटी शराब पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार बीते रात गुप्त सूचना मिली कि एक महिन्द्रा पिकअप वाहन (जेएच10बीजी-3014) में बंगाल से दुमका की ओर अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है. इस आशय का सनहा दर्ज वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार श्री दानीनाथ मंदिर के पास वाहन चेकिंग लगाया गया. इसी दौरान पिकअप वाहन (जेएच10बीजी-3014) को पकड़ा गया. वाहन चालक लखन महतो ने बताया कि पिकअप में लोड शराब जामताड़ा जिले के फागुडीह थाना क्षेत्र के मनोज कुमार मंडल का है. जिसे मैं बंगाल के मुराराई थाना के राजग्राम एरिया से लोड कर ला रहा हुँ. पिकअप के डाला के ऊपर ब्लू रंग का तिरपाल से बाँधा हुआ खाली कार्टून से ढका हुआ शराब का कार्टून लोड था. जिसमें ऑफिसर चॉइस भरा था. बोतल पर फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश ओनली लिखा था. इस संबंध में पिकअप वाहन के चालक लखन महतो एवं मनोज कुमार मंडल के विरुद्ध काठीकुण्ड (थाना-20/26) में मामला दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed