Ranchi: सेना में नौकरी का झांसा देकर 70 लाख ठगी करने वाला आरोपी को मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चुटिया थाना क्षेत्र के शारदा कॉलोनी में रहने वाले गिरफ्तार आरोपी अरविंद प्रसाद के पास से Dr. Ramesh Mahaseth MBBS Physician medical Officer, Reg No-73305 लिखा स्टांप एवं पैड, DELHI Crime का एक अरविंद प्रसाद नाम का एक फर्जी आईकार्ड, कैंटिन स्मार्ट कार्ड, MES का फर्जी आईकार्ड, HCL Enterprises का एक फर्जी आई कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आई कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, सीम कार्ड, ट्रेंनिंग बुकलेट, एग्रिमेंट पेपर, ज्वाईनिंग एवं पोस्टिंग इनफॉरमेंशन से संबंधित एक लेटर, 5th Youth Games All India National Championship-2024 का अलग-अलग नाम से 05 फर्जी सर्टिफिकेट, मन्नु ठाकुर का MES CWE रॉची का फर्जी ज्वाईंनिंग लेटर एवं अन्य का फर्जी दस्तावेज पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस की विशेष सुचना पर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया. लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस और चुटिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से आर्मी मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) विभागों में नौकरी का झांसा देकर कई लोगों से करीब 70 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य अरविंद प्रसाद को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से आर्मी बहाली से संबंधित कई महत्वपूर्ण फर्जी दस्तावेज को बरामद किया गया है. इस संदर्भ में मुन्ना कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर 07 नामजद आरोपी के विरूद्ध चुटिया थाना (कांड सं0-45/26) में मामला दर्ज किया गया है.
