Ranchi: साहेबगंज में हाउस अरेस्ट कर 80 लाख की ठगी करने वाले दो सगा भाई को पुलिस यूपी से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में अनुराग दुबे और अंकित दुबे, दोनो पिता-उमेश कुमार दुबे यूपी के चन्दौली जिले के बलुवा थाना क्षेत्र के खण्डवारी का रहने वाला है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 फरवरी 2026 को सुनील कुमार भारतिया ने नगर थाना में एक आवेदन दिया. जिसमें बताया कि अज्ञात साईबर अपराधियों ने इनके साथ हॉउस एरेस्ट कर 80,09,974 रू0 की ठगी कर लिया है. इस संबंध में नगर थाना (कांड सं0-34/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बरहरवा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि पीड़ित सुनील कुमार भारतिया ने विभिन्न बैंको को कुल चार खातों में 05 बार में 80,09,974 रू० भेजे थे. जिसमें आईसीआईसीआई बैंक के खाता (सं0-259005003272) में 6 फरवरी को 25.91,000 रू० भेजे गए. खाता के सत्यापन के क्रम में पता चला कि माँ सावित्री ट्रस्ट पता-खण्डवारी, चहनियां थाना-बलुवा जिला-चन्दौली के नाम पर है, जिसके मैनेजिंग ट्रस्टी अनुराग दुबे एवं ट्रस्टी अंकित दुबे है. उसी दिन उपरोक्त खाते में लगभग 4,41,13,000 रू० आए है एवं उसकी अविलम्ब निकासी कर ली गई है. छापामारी दल ने अनुराग दुबे एवं अंकित दुबे को गिरफ्तार किया. अन्य आरोपी की गिरफतारी के लिए छापामारी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed