Ranchi: महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित 69वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 में झारखंड पुलिस के अधिकारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य को गौरवान्वित किया है. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर की पुलिस इकाइयों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद झारखंड पुलिस ने अपनी दक्षता, पेशेवर कौशल एवं प्रशिक्षण का बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस अवसर पर झारखंड पुलिस की ओर से भाग लेते हुए Crime Scene Photography इवेंट में हजारीबाग जिलाबल में तैनात एसआई अनुपम प्रकाश ने सिल्वर मेडल एवं रांची जिलाबल के राकेश कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया. इन दोनों अधिकारियों की उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत और लगन का परिणाम है. बल्कि यह झारखंड पुलिस के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग एवं टीमवर्क को भी दर्शाता है. इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में झारखंड पुलिस मुख्यालय में सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक ने दोनों पदक विजेताओं को सम्मानित किया, उन्होंने अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करती हैं.

झारखंड पुलिस ने इस सफलता को राज्य के लिए गर्व का विषय बताते हुए आशा व्यक्त की है कि आने वाले समय में भी पुलिस बल इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रौशन करता रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed