Ranchi: जमशेदपुर के बोलबम ट्रान्सपोर्ट के कार्यालय एवं गोदाम में जुगसलाई थाना पुलिस ने छापामारी कर 20 पेटी कफ सिरप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी शशिकांत मिश्रा बागबेड़ा थाना क्षेत्र के पहलवान कॉम्पलेक्स, गणेश नगर का रहने वाला है. मौके पर से 20 पेटी 4796 बोतल Onrex Cough Syrup पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी को जुगसलाई थाना क्षेत्र क्षेत्र के नया बाजार, बोरापट्टी स्थित बोलबम ट्रान्सपोर्ट के कार्यालय एवं गोदाम में कोई प्रतिबंधित वस्तु ट्रान्सपोर्टर के सहयोग से अवैध रुप से लाकर रखे जाने की सूचना मिली. सूचना पर डीएसपी (विधि व्यवस्था) के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल नया बाजार, बोरापट्टी स्थित बोलबम ट्रान्सपोर्ट के कार्यालय एवं गोदाम में छापामारी कर प्रतिबंधित 20 पेटी Onrex Cough Syrup बरामद किया. ट्रान्सपोर्ट के संचालक शशिकांत मिश्रा को गिरफ्तार किया गया. बरामद कफ सिरफ का बाजार मुल्य लगभग कुल 9,66,394 है. औषधि निरीक्षक के जाँच प्रतिवेदन के आधार पर जुगसलाई थाना (कांड सं0-28/26) में मामला दर्ज किया गया है.
