Patna: मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई लोग अस्पताल में इलाजरत है. बताया जा रहा है कि बीते रात 30-40 लोगों ने स्प्रिट से बनी शराब पीया था. जिसके बाद कई लोगो की तबीयत बिगड़ने लगी. एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता नागा राय, जम्मु बैठा एवं चौकीदार भरत राय सहित एक दर्जन लोगो को गिरफ्तार किया है. अबतक 4 लोगों की मौत, 6 लोग ईलाजरत एवं 7 लोगो के ईलाज उपरांत घर लौटने की पुष्टि की गई है. वही तुरकौलिया थानाध्यक्ष को लापरवाही बरतने के आरोप निलंबित कर दिया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल को तुरकौलिया थाना को जहरीली पदार्थ के सेवन से 01 व्यक्ति की मृत्यु एवं 02 ईलाजरत की सूचना मिली. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर-1 एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया. इस संबंध में मृतक के परिजन से मिले आवेदन पर तुरकौलिया थाना एवं रघुनाथपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. मुख्य साजिशकर्ता तुरकौलिया थाना क्षेत्र के परसौना निवासी नागा राय, रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी जम्मु बैठा एवं तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया निवासी चौकिदार भरत राय सहित एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया. अन्य फिरार आरोपी के विरूद्ध छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *