Ranchi: हजारीबाग जिले के गदोखर में रामनवमी जुलूस के दौरान युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूर्व के रंजिश के कारण षडयंत्र के तहत युवकी की हत्या की गई. गिरफ्तार आरोपी में पेलावल ओपी क्षेत्र के कांदु मुहल्ला गदोखकर के रहने वाले अरुण यादव, पुत्र करण कुमार यादव और तेली मुहल्ला गदोखकर नितेश कुमार यादव उर्फ छोटु उर्फ छोटा डोन का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर खुन लगा हुआ एक भुजाली पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि 27-28 की रात करीब 12:30 बजे गदोखर शिवमंदिर से रामनवमी का शोभायात्रा बहुत ही शांति पूर्ण तरीके निकला था, शोभायात्रा में करीब एक से सवा सौ ग्रामोण शामिल थे. जब शोभायात्रा गदोखर कब्रिस्तान मोड से पगार चौक होते हुए लौट रही थी इसी बीच करण कुमार यादव, नितेश यादव, अभिषेक यादव और अरूण यादव ने षडयंत्र के तहत शोभायात्रा में शामिल रामकुमार साव का निर्ममता पूर्वक भुजाली से पेट में ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दिया. इसके बाद आरोपी फरार हो गया. मृतक के भाई नारायण साव के लिखित आवेदन के आधार पर करण कुमार यादव, नितेश कुमार यादव, अभिषेक यादव और अरूण यादव के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी भाई रामकुमार साव की हत्या के आरोप में कटकमसांडी (पे०) थाना (कांड सं0-50/26) में दर्ज किया गया.
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. एसआईटी की टीम लगातार छापामारी अभियान चलाकर नामजद आरोपी करण कुमार यादव और नितेश कुमार यादव को कण्डसार रेलवे स्टेशन से एवं अरूण यादव को भी छड़वा डैम काली मंदिर के पीछे से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर अरूण यादव के घर के छत के उपर वाला कमरा से हत्या में प्रयुक्त खून लगा हुआ एक भुजाली को बरामद किया गया. गिरफ्तार तीनों आरोपी अपने अपने अपराध स्वीकारोक्त्ति बयान में अपराध को स्वीकार किया है. पूर्व के रंजिश के कारण षडयंत्र के तहत रामकुमार साव की हत्या किया गया है.
