Patna: राज्य के 360 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोलने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दिया है. राज्य सरकार ने इसी सत्र से नए महाविद्यालयों में पढ़ाई शुरू करने का आदेश दिया है.

विदित हो कि राज्य सरकार ने सभी प्रखंडों में महाविद्यालय खोलने का आदेश दिया है. नए महाविद्यालयों की स्थापना उन प्रखंडों में करना है जहां पहले से कोई कॉलेज नहीं है. शिक्षा विभाग के अनुसार बिहार के 360 प्रखंडों में महाविद्यालय नहीं है. इसको देखते हुए राज्य सरकार ने इन प्रखंडों में महाविद्यालयों की स्थापना करने का आदेश दिया है. इसको लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दिया है. बताया जाता है कि शिक्षा विभाग ने इसी सत्र से नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने की तैयारी में जुट गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed