Ranchi: बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के आदेश पर सभी जिलों में अपराधियों ने विरुद्ध अभियान चलाया गया. विभिन्न जिलों में दो दिन तक संगठित गिरोह के सरगना और उसके गुर्गे के विरूद्ध विशेष समकालीन अभियान चलाया गया. इस दौरान गिरोह के 20 सरगना एवं 218 सदस्यों के वर्तमान गतिविधि का सत्यापन कराया गया. सत्यापन के क्रम में पाया गया कि वर्तमान 69 जेल में, 111 जमानत पर मुक्त है. 28 अपराधी फरार पाया गया. जबकि 2 की मौत हो चुकी है. जिसमें से 49 के विरूद्ध डोसियर खोला गया है. 64 के विरूद्ध निगरानी प्रस्ताव समर्पित की है एवं 06 के विरूद्ध थाना स्तर से निगरानी रखी जा रही है तथा 01 विरूद्ध सीसीए प्रस्ताव भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed