Patna: दो लाख के जाली नोट के साथ कार सवार दो सगा भाई समेत चार आरोपी को पटना के अगमकुआं थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. टीवी टावर के पास पकड़े गए आरोपी में खुसरूपुर निवासी दो सगे भाई राणा लव, राणा कुश, वैशाली के लालगंज के अस्मित कुमार और नालंदा के इस्लामपुर निवासी अशुतोष कुमार का नाम शामिल है. कार की तलाशी लेने पर 100-100 के जाली नोट की 20 गड्डी और 500 रुपये के नोट की 5 जाली गड्डी बरामद की गई. कुल 2 लाख 25 सौ रुपये जब्त किए है. पूछताछ में पता चला कि बरामद जाली नोट यूपी से लाए जा रहे थे, जिसे पटना के बाजार में खपाने की तैयारी थी. इसके पूर्व भी यह गिरोह दो बाद यूपी के आजमगढ़ और एक अन्य जिले से 50-50 हजार रुपये के जाली नोटों की तस्करी कर चुका था. राणा इटली में रहकर बैचलर ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) की पढ़ाई कर रहा था. भारत आने के बाद वह जाली नोटों के इस काले कारोबार में शामिल हो गया. बताया जा रहा है कि इसका संबंध एक राजनीतिक दल से भी है. पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है. पटना पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अब बिहार की आर्थिक अपराध इकाई और यूपी पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है. ताकि इस सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचा जा सके.

मामले की जानकारी देते हुए पटना पूर्वी के सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि अगमकुआं थाना क्षेत्र में 01 कार से कुछ लोगों द्वारा जाली नोटों का खेप लेकर टीवी टावर के पास आने के संबंध में गोपनीय सूचना प्राप्त हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार को रोका गया और कार की तलाशी लेने पर एक बैग में 100-100 रुपए की 20 गड्डियां जाली नोट की और 500 रुपए के 05 जाली नोट (कुल 202500/-) बरामद किया गया है. चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है साथ ही कार को जब्त कर लिया गया है. पुछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि ये लोग पहले भी राज्य के बाहर से जाली नोट लाकर बाजार में चलाते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed