Patna: दुकान के लाईसेंस निर्गत करने के एवज में रिश्वत लेते वैशाली जिला खनन कार्यालय के परिचारी और डाटा इन्ट्री ऑपरेटर को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. आऱोपी डाटा इन्ट्री ऑपरेटर राहुल कुमार रौशन और परिचारी प्रमोद कुमार को 50,000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.
निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार जिमदार कुमार ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी डाटा इन्ट्री ऑपरेटर के द्वारा गिट्टी भंडारण दुकान के लिए लघु-K लाईसेंस निर्गत करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है. ब्यूरो शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि की गई. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-033/26) में मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए डाटा इन्ट्री ऑपरेटर राहुल कुमार रौशन एवं परिचारी प्रमोद कुमार को 50,000 रूपये रिश्वत लेते हुए जिला खनन कार्यालय से गिरफ्तार किया गया.
