Ranchi: जामताड़ा स्थित निजी अस्पतालों में अनियमितताएं को लेकर डीसी ने गंभीरता से लिया है. सिटी हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है. वही मंगलम नेत्रालय और सिटी हॉस्पिटल के संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. जामताड़ा डीसी रवि आनंद ने औचक निरीक्षण कई गंभीर अनियमितताएं को देखते हुए यह कार्रवाई किया है. डीसी ने भर्ती मरीजों से मिले तो एक मरीज ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले सुबह 9 बजे अस्पताल पहुंची थी. उसी दिन रात 9 बजे उसका ऑपरेशन कर अगले दिन सुबह 6 बजे छुट्टी दे दी गई. वह पुनः जांच के लिए आई थी, लेकिन डॉक्टर मौजूद नहीं थे और वह इंतजार कर रही थी.करमाटांड़ स्थित सिटी मेडिसिन सेंटर का निरीक्षण के दौरान बंद मिला.
मिली जानकारी के अनुसार डीसी बुधवार को अधिकारियों संग जिले के सिटी हॉस्पिटल, मंगलम नेत्रालय एवं करमाटांड़ के सिटी मेडिसिन सेंटर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सिटी हॉस्पिटल एवं मंगलम नेत्रालय में अस्पताल प्रबंधन के गंभीर अनियमितताएं पाई गई. वहीं करमाटांड़ स्थित सिटी मेडिसिन सेंटर बंद पाए गए. गंभीर अनियमितता को देखते हुए सिटी हॉस्पिटल को सील करने एवं दोनों अस्पताल संचालकों (सिटी हॉस्पिटल एवं मंगलम नेत्रालय) के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया.
