Ranchi: खूंटी से अफीम लेकर बरेली के आंवला में तस्कर को देने जा रहा आरोपी को शाहजहांपुर में अटसलिया पुल के नजदीक से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आऱोपी खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के मुचिया गांव का रहने वाला है. आरोपी के पास के डेढ़ किलो अफीम, एक मोबाइल फोन और 1600 रुपये नकद पुलिस ने बरामद किया हैं.

मिली जानकारी के अनुसार एसओजी की संयुक्त टीम को सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि अटसलिया पुल के पास एक व्यक्ति अफीम की तस्करी करने जा रहा है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया. आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह झारखंड से अफीम लेकर बरेली जा रहा था. अटसलिया पुल के पास उसकी बस खराब हो गई. आऱोपी दूसरी बस का इंतजार करने लगा, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया. बरामद अफीम की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. आरोपी पहले भी कई बार अफीम की तस्करी कर चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed