Ranchi: सरायकेला भू-अर्जन कार्यालय का बड़ा बाबू दलाल के साथ 5 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया है. जमशेदपुर एसीबी की टीम ने भू-अर्जन कार्यालय के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य और दलाल विनय कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है.
एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार वादी गुचरण सिंह सरदार ने जमशेदपुर एसीबी को आवेदन देकर सूचित किया कि “अंचल चाण्डिल अन्तर्गत वादी अपने जमीन का भूमि अधिग्रहण सरायकेला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा किया गया है. इस अधिग्रहण कि एवज में मुआवजा राशि-1,48,09,792 रूपया मिलना है, जिसका भुगतान कराने के एवज में बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य द्वारा 40,00,000 रूपया रिश्वत मांगे जाने व उक्त रिश्वत की रकम के संबंध में अपने सहयोगी दलाल विनय कुमार तिवारी से संपर्क कर लेने की बात किया गया. आवेदन का सत्यापन जमशेदपुर एसीबी के पदाधिकारी द्वारा कराया गया. सत्यापन में आरोपों की पुष्टि की गई. इसके बाद जमशेदपुर एसीबी थाना (कांड सं0-02/26) बड़ा सरायकेला भू-अर्जन कार्यालय के बाबू प्रीतम आचार्य एवं दलाल विनय कुमार तिवारी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. एसीबी ने मामला दर्ज कर एक धावादल का गठन किया. धावादल भू-अर्जन कार्यालय के बाबू प्रीतम आचार्य एवं दलाल विनय कुमार तिवारी को वादी से पहले किस्त के रूप में 5,00,000 रूपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया.
