Ranchi: प्रकृति पर्व सरहुल के शोभा यात्रा के दौरान शनिवार को एक बच्चा कचहरी चौक के पास अपने परिवार से बिछड़ गया था. मौजूद लोगों ने बच्चा को वहीं पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को बच्चा सौंपा दिया. इसके बाद बच्चा को सीसीआर में सुरक्षित तरीके से रखा गया और कंट्रोल रूम के द्वारा सभी थाना को बच्चा के बारे में जानकारी दिया गया. साथ ही बच्चा के बारे में वायरलेस और सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चा के परिजन को खोजने का प्रयास किया गया. परंतु रात में बच्चा का परिजन का कुछ पता नहीं चल पाया. रविवार को 10 बजे करीब बच्चे का परिवार को जानकारी मिली तो सीसीआर कंट्रोल आए जिसमें लड़का का दादी और मौसी आई और दोनों ने बतायी की लड़का का माँ अब इस दुनिया में नहीं है. और उसका पिताजी है परंतु अभी वह भी बीमार है. और कल उनके साथ ही सरहुल का शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए मेन रोड आए हुए थे लेकिन कचहरी चौक के सामने भीड़ में घूम हो गया था. इस पर वे लोग अपने स्तर से काफ़ी खोजबीन किए परंतु काफ़ी भीड़ होने के कारण बच्चा को वो दोनों नहीं खोज पाए तो अपना घर चले गए और रात भर बच्चा को लेकर परेशान रहे. इसके बाद सुबह बस्ती के लोग आकर दोनों को बताए की बच्चा सीसीआर कंट्रोल में पुलिस के द्वारा सुरक्षित रखा गया है. इस कारण वह दोनों आई है, लेकिन लड़का दोनों के साथ नहीं जाना चाह रहा था. इस पर एसएसपी के निर्देशनुसार लकड़ा और उसका दादी और मौसी को कोतवाली और गोंदा थाना के पुलिस गश्ती दल के द्वारा पुलिस गाड़ी में उसके गोंदा थाना स्थित हथिया गोंदा घर सुरक्षित पहुंचा दिया गया और उसके पिताजी से मिलाने के बाद उसके परिजनों को बच्चा को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया. इसके बाद बच्चा अपने परिजन को पा कर काफ़ी खुश हुआ और लड़का के परिवार के द्वारा रांची पुलिस को धन्यवाद दिया.
