Ranchi: जामताड़ा के पदमडीह गाँव से आधा दर्जन साईबर अपराधी को साईबर अपराध थाना पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में उज्जवल कुमार शाही, राजेन्द्र मंडल, राजकिशोर शाही, अजीत कुमार मंडल, अमित कुमार शाही और कुन्दन कुमार मंडल का नाम शामिल है. सभी आरोपी करमाटाँड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. मौके पर से 13 मोबाईल, 18 सिम कार्ड, लैपटॉप और 4 बाईक पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी गूगल में विभिन्न ई-कॉमर्स कम्पनियों, ई-पेमेंट कम्पनियों, उपभोक्ता सामग्री कम्पनियों के कस्टमर केयर नंबर के रूप में अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालकर उपभोक्ताओं का कॉल प्राप्त कर उनके आनी वाली समस्यों का निपटारा करने के नाम पर उनके मोबाईल पर Quick Support, Any desk जैसे मोबाईल सेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर उनके सारी बैंक की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करता था.
मामले की जानकारी देते हुए जामताड़ा एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साईबर अपराध थाना पुलिस करमाटाँड़ थाना क्षेत्र करे काजरा से शिमला जाने वाली पक्की सड़क के बगल में पदमडीह गाँव के आकसिया एवं लिपटस का पेड़ लगा टाँड़ में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध करते हुए साईबर अपराधी को फर्जी मोबाईल, सिम, लैपटॉप, बाईक के साथ पकड़ा गया. इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना (कांड संख्या 17/26) में मामला दर्ज किया गया है.
