Ranchi: 3 हथियार 13 गोली के साथ पीएलएफआई के इनामी उग्रवादी बुधवार को खूंटी पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. मुरहू थाना क्षेत्र के बम्हनी निवासी एक लाख के इनामी एरिया कमाण्डर हाबिल मुण्डु उर्फ प्रफुल्ल मुण्डु  9 एमएम के एक पिस्टल, 7.65 एमएम के एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, 13 गोली एवं दो वॉकी-टॉकी के साथ सरेंडर किया है. पुलिस के लगातार अभियान, बढ़ती दबिश, संगठन के आंतरिक शोषण से क्षुब्ध होकर तथा झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति “नई दिशा” से प्रभावित होकर समाज के मुख्य धारा से जुड़कर अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन जीने के लिए खूंटी एसपी के समक्ष सरेंडर किया है. एरिया कमाण्डर हाबिल मुण्डु उर्फ प्रफुल्ल मुण्डु  के विरुद्ध मुरहू, खूँटी, तोरपा और कर्रा थाना में 21 मामला दर्ज है.

सात साल जेल में रह चुका है हाबिल मुण्डु

2016 में डकैती की योजना बनाते हथियार के साथ पकड़ा गया था. सात साल बाद अक्टूबर 2023 में जेल से बाहर निकला. इसके बाद दस्ता सदस्य विजय भोक्ता के संपर्क में आया और संगठन से जुड़ गया. आरसी मध्य उच्च विद्यालय गौरबेड़ा में छठी क्लास तक पढ़ाई किया है. उसके बाद वर्ष 2012 में अनीगड़ा सरकारी स्कूल में नवमीं क्लास तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल छोड़ दिया और गाँव में रहने लगा. गाँव में रहने के क्रम मे देखे कि गाँव में जमीन का विवाद चल रहा था और जमीन विवाद के कारण गाँव दो हिस्सों में बँटा हुआ था. इनके गाँव बम्हनी में पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का वर्चस्व था. इसी क्रम में पीएलएफआई एरिया कमाण्डर पंकज मुण्डा के सम्पर्क में आया और संगठन का सदस्य बना. एरिया कमाण्डर पंकज मुण्डा के नेतृत्व में पंचघाघ के जंगलों में संगठन के सिद्धांत एवं हथियार चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया. संगठन से जुड़ने के बाद ये (हाबिल मुण्डु उर्फ प्रफुल्ल मुण्डू) शीर्ष कमाण्डरों के निर्देशानुसार संगठन का प्रचार-प्रसार, संगठन के नाम पर दहशत फैलाने, लेवी वसूली, हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed